फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हैंडपंप उखाड़ा, फिर बुजुर्ग का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जमीन के झगड़े के चलते हमलावरों ने पहले तो हैंडपंप उखाड़ कर फेंक दिया और उसके बाद बुजुर्ग के ऊपर हमला करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह बघौली थाने के रोहापार गांव निवासी विजयपाल (60) को गांव के ही तीन हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें उसका सिर फोड़ दिया। विजयपाल ने पुलिस को तहरीर दी। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी कछौना भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि विजयपाल और हमलावरों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन पर हैंडपंप लगा हुआ था, हमलावरों ने उसे उखाड़ कर फेंक दिया। उसी का विरोध करने पर पहुंचे विजयपाल के ऊपर हमला किया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें