फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल, पुलिस बोली गोली नहीं चली, लाठी डंडों से हुई पिटाई

Tue, 31 Aug 2021 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के दौरान शुरु हुए झगड़े ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से दो भाई घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरदोई: घटना में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के भरावन में अतरौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौडिया के मजरा डेहुआ में भूमि विवाद में मंगलवार सुबह गोली चल गई। गोली लगने से दो सगे भाई व लाठी डंडे से एक अन्य युवक घायल हो गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया जहां से दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर प्रधान पति समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम पंचायत कौडिय़ा के मजरा रामनगर निवासी सर्वेश (28) का खेत ग्राम पंचायत के ही मजरा डेहुआ में है। सर्वेश के मुताबिक मंगलवार को सुबह वह अपने भाई राजेश (31) और गांव के ही पप्पू (35) के साथ खेत की जुताई कर रहा था।

इसी दौरान ग्राम प्रधान पति संतराम, रामेश्वर, जगन्नाथ और वेद वहां आ गए। इन लोगों ने सर्वेश को खेत की जुताई करने से रोका और इसको लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई की और संतराम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। आरोप है कि प्रधान पति ने तीन गोली चलाईं।
विज्ञापन


इनमें से एक गोली सर्वेश के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। सर्वेश का भाई राजेश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पप्पू लाठी डंडों से घायल हुआ। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से सर्वेश और राजेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

प्रधानपति संतराम का दावा है कि सर्वेश के खेत के पास ही ग्राम समाज की तीन बीघा भूमि है। इस भूमि पर भी कब्जे की नियत से वहां जुताई की कोशिश सर्वेश कर रहे थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है। लाठी डंडों की पिटाई से घायल हुए हैं। सर्वेश के भाई अमरेश की तहरीर पर प्रधानपति संतराम समेत चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें