फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यूपी पुलिस की टीम ने गाजीपुर काे 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में चल रहे बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन चार मैच खेले गए। गोरखपुर, मुरादाबाद, श्रीशचंद्र अग्रवाल हॉकी एकेडमी (सीनियर) और यूपी पुलिस टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मैच गोरखपुर और श्रीशचंद्र अग्रवाल एकेडमी (रेड) की टीम के बीच हुआ। गोरखपुर की टीम 3-0 से जीतने में कामयाब रही। दूसरा मैच मुरादाबाद और प्रयागराज की टीम के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। टाई ब्रेकर से फैसला करने का निर्णय हुआ। टाई ब्रेकर में मुरादाबाद की टीम ने प्रयागराज को 2-0 से हरा दिया।
तीसरा मैच बांदा और श्रीशचंद्र अग्रवाल हॉकी एकेडमी (सीनियर) की टीम के बीच हुआ। इसमें बांदा की टीम 1-0 से हार गई। चौथा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम और गाजीपुर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने गाजीपुर को 4-0 से हरा दिया। मैच के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, योगेंद्र दत्त मिश्रा, राधाकृष्ण गुप्ता, सुनील पाल, राजीव कुमार, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, अनूप सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें