सवायजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिलवारी नहर मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
थाना लोनार के लोनार निवासी अचल कुमार (32) कार पर सवार हरदोई से बुधवार की दोपहर में किसी काम से सवायजपुर आ रहा था। सिलवारी नहर मोड़ के पास कार तेज रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। अचल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अचल को पीआरवी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।