टड़ियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने सात वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का अनुज सिंह बच्ची का रिश्ते में चाचा है। शुक्रवार शाम उसने बच्ची को मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उसको मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत करने लगा।
बच्ची के रोने पर उसका मुंह भी दबाया, फिर थप्पड़ मारा। उधर, बच्ची को घर पर न देखकर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच वह रोती हुई घर आती दिखी। पूछने पर वह चाचा की करतूत बताने लगी। इस पर अनुज ने भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद यूपी-112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार की सुबह थाने पहुंचकर बच्ची के ताऊ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।