फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोस्ट ऑफिस मार्ग पर दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट

Tue, 07 Mar 2023 08:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस मार्ग पर दो युवकों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन

- वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में भरे बाजार दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहे के नजदीक दो युवकों के बीच वाद-विवाद के बाद झगड़ा हुआ और हाथापाई करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इनमें एक युवक पाली कस्बे का तो दूसरा बाबरपुर का बताया जाता है। पाली कस्बे का युवक शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहा था। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह युवक आसपास खड़े युवकों को गालियां देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद उस युवक से बाबरपुर के युवक का वाद विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो भीड़ ने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की पहचान कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें