फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र, उमस और गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में लोकल फाल्ट का दंश उपभोक्ताओं को प्रतिदिन ही झेलना पड़ रहा है। केबिल जलने के कारण सोमवार को दो उपकेंद्र छह घंटे तक बंद रहे। इससे बीस हजार की आबादी गर्मी से बेहाल रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड और गुरगुज्जा की आपूर्ति में सुधार नहीं आ रहा है। इन दोनों उपकेंद्रों से 12 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इन उपकेंद्रों से लोकल फाल्ट के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। सोमवार को 220 केवीए मन्नापुरवा के मेन लाइन की केबिल जल जाने से दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति शाम चार बजे बाधित हो गई।
केबल जलने के कारण उसको बदलने में विभाग को छह घंटे लग गए। इससे बीस हजार की आबादी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं उपकेंद्र में जंफर जलने से रविवार की रात दस बजे आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो रात एक बजे बहाल हो सकी। उसके बाद सुबह तीन बजे फिर बिजली गुल हो गई, जो सोमवार की सुबह सात बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से रात भर कन्हैईपुरवा, राधा नगर, गुरगुज्जा, मोमिनाबाद, सरायथोक पश्चिमी, आलू थोक, कृष्ण नगरिया, चौहान थोक सहित कई मोहल्लों के लोगों रात जागकर बितानी पड़ी। वहीं, दिन में भी बिजली गुल होने से लोगों को सुकून छिन गया। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि ओवर लोड के कारण लोकल फाल्ट हो रही हैं। दोनों उपकेंद्रों की मेन लाइन को अलग करने का प्रस्ताव भेजा गया है। लाइन अलग होने के बाद दोनों उपकेंद्राें की आपूर्ति नियमित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें