फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो पक्षों में अलग-अलग हुई मारपीट, दोनों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुन्ने मियां चौराहे के पास बाइक सवार को लोगों ने पीट दिया। बताया गया है कि दो बाइक आपस में टकराने के बाद टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां दो पक्षों में मामूली बात को लेकर पहले हाथापाई हुई फिर जमकर मारपीट हुई। यहां भी किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। संवाद न्यूज एजेंसी दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले जा कर पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें