फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोसवा डोंगा में कार्यों की दो सदस्यीय समिति करेगी स्थलीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विकास खंड संडीला के गोसवा डोंगा में दो कार्यों की स्थलीय जांच एक बार फिर से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। समिति बिना काम कराए भुगतान के मामलों की वास्तविक स्थिति जांचते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराएगी।
गोसवा डोंगा में बिना काम करा निकाले गए भुगतान के मामले में प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर एफआईआर कराई जा चुकी है। वीडीओ को निलंबित भी कर दिया गया है। डीएम एमपी सिंह ने एक बार इन कामों की वर्तमान में वास्तविक स्थिति की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी व जिला पंचातय राज अधिकारी को नामित किया है। इस मामले में विकास खंड अहिरोरी में तैनात वीडीओ देशराज गौड़ पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

संडीला में तैनाती के दौरान वीडीओ ने प्रधान अंकित कुमार के साथ मिलकर गोसवा डोंगा में सिकंदर के हाता से सुबेदार के घर तक इंटरलॉकिंग नहीं लगवाई थी और पांच लाख 14,408 रुपये का भुगतान निकाल लिया था। मनरेगा मद से वर्ष 2021-22 में कुंभरानी तालाब पर बंधा निर्माण में अनियमितता की गई थी। इस काम पर 1,96,962 रुपये का अधिक भुगतान निकाला गया था।
विज्ञापन

गोसवा डामर पुल से उन्नाव रोड तक ड्रेन सफाई काम पर उन्नाव सिंचाई खंड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना ही काम कराना व फर्जी काम दिखाकर 1,72,956 रुपये का भुगतान निकाला जाना। ऐसे ही हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 4,48,775 रुपये व रिबोर पर 2,15,930 रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें