फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अलग-अलग घटनाओं में दो मदरसा कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में अलग-अलग घटनाओं में मदरसे के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला छिपीटोला निवासी अंजुमन इस्लामिया के कर्मचारी रईस (50) साइकिल से नागर मोहल्ले की ओर जा रहे थे। गोपामऊ चुंगी पर सामने से आ रही एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस चालक दल ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर मोहल्ला कटरा बाजार में दारुल उलूम मुहम्मदिया के शिक्षक जियाउल हक (35) मस्जिद की खिड़की बंद कर रहे थे, तभी अचानक खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें