फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी करवाने के नाम पर दिव्यांग से ठगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। शादी कराने के नाम पर तीन लोगों ने मिलकर दिव्यांग व्यक्ति से खेत बिकवाकर दो लाख रुपये समेत जेवरात की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी को महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी अनिल कुमार ने एसपी को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि वह दिव्यांग है। इसकी वजह से उसकी शादी नही हुई है। पड़ोसी गांव भजनपुरवा, नसीरपुर व उन्नाव जनपद के रोशनाबाद निवासी तीन लोगों ने 20 दिन पूर्व आकर उसकी शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन

शादी कराने को लेकर दो लाख रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये न होने पर तीनों ने मिलकर 29 सितंबर को दिव्यांग का खेत बिकवाकर दो लाख रुपये ले लिए। इसके साथ ही 20 हजार रुपये के पायल, मंगलसूत्र, बिछिया बनवाने के नाम पर ले लिए। नौ अक्टूबर को महिला से शादी कराने की बात कहकर हरदोई कचहरी ले गए।
विज्ञापन

जहां पर एक अज्ञात महिला से मुलाकात कराई। इसके बाद फोटो कॉपी कराने की बात कहकर चारों लोग फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी से चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें