फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर। पड़ोसी गांव में मक्का काटने के बाद बाइक से घर जा रहे दो मजदूरों को संडीला-मल्लावां मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को पुलिस ने संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के धनाखेड़ा निवासी अवनीश कुमार (26) मजदूरी करता था। आस पास के गांवों में खेतों में मजदूरी करने जाता था। बुधवार की सुबह वह गांव के ही रामऔतार (55) के साथ बाइक से कासिमपुर थाना क्षेत्र के कहली गांव में मक्के की कटाई करने गया था। अवधेश और रामऔतार मक्के की कटाई करने के बाद देर शाम बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। बाइक अवनीश चला रहा था।
संंडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को पहचान लिया और उनके परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों काे संडीला सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अवनीश के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जबकि रामऔतार के परिवार में एक पुत्र तेजपाल हैं। रामऔतार की पत्नी की मौत पूर्व में हो चुकी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें