फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर में दो गुट भिड़े, जमकर हुआ पथराव

विज्ञापन
फोटो-33- आशा नगर में घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के आशा नगर दूधिये की बाइक कार से टकराने पर दो गुट रविवार रात भिड़ गए। एक ने फोन करके अपने समर्थकों को बुला लिया। इन लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे वहां खड़ी दो गाड़ियां टूट गई। हालांकि पुलिस आने से पहले ही लोग अपनी कार और बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू की है।
रविवार देर रात शहर के मोहल्ला आशा नगर में कुछ लोग कार से पहुंचे। वहां खड़े दूधिया मजीद की साइकिल उनकी कार से टकरा गई। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी, बात इतनी बढ़ गई कि कार सवार लोगों की तरफ से कई लोग आ गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इससे गली में खड़ी कार और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आते देख बवाल कर रहे लोग कार व बाइक छोड़कर भाग निकले। लोगों के मुताबिक शहर में चल रहे नायक ओर खलनायक गुट के लोग थे।
पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में शराब पीने के बाद विवाद कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें