पाली। पाली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। सोमवार को हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 51, 17,574 रुपये की कार्य योजना शासन को भेजे जाने का निर्णय हुआ। राज्य वित्त के बजट से शव रखने के लिए दो फ्रीजर खरीदने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां ने कहा कि नवरात्र, दशहरा और रामलीला महोत्सव के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। 22 अक्तूबर से शुरू हो रामलीला मेले के मद्देनजर शाम को छह बजे से रात के 11 बजे तक और सुबह चार बजे से सुबह छह बजे तक जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था किए जाने के निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिए गए हैं।
इसके लिए स्ट्रीट लाइट ऑपरेटर के तौर पर अरशाद खां और अमित कुमार को तैनात किया गया है। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ लिपिक बबलू दीक्षित आदि मौजूद रहे।