हरदोई। जिले में तैनात दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों का तबादला शासन ने गैर जनपद कर दिया है। शाहाबाद के सीओ संतोष सिंह को उन्नाव में तैनाती मिली है। सीओ यातायात अनुज मिश्रा का तबादला शाहजहांपुर हुआ है। गैर जनपदों से दो सीओ जिले में आ भी रहे हैं। अयोध्या से आशुतोष तिवारी और बिजनौर से राजेश सिंह का तबादला हरदोई जनपद किया गया है।