फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिप्टी कमिश्नर के पिता की हत्या का मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। डिप्टी कमिश्नर के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी महावीर व उसके भाई रघुवीर को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। इसी मामले में पांच नामजद आरोपियों में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे के आसपास गांव निवासी दयाराम को गांव के ही महावीर, रघुवीर, परीक्षित उर्फ संदीप, रजनीश और मनोज ने लाठी व बांका से हमला कर घायल कर दिया था। घायल दयाराम ने पांचों हलमावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। बाद में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय दयाराम की मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर साढ़े 11 बजे के आस पास सूचना पर दयाराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी महावीर और उसके भाई रघुवीर को सांडीखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर आलाकत्ल बांका भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी मामले में शुक्रवार को रजनीश व मनोज को पुलिस जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे परीक्षित उर्फ संदीप की तलाश में दबिश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें