फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों गड्ढे में घुसे

Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों गड्ढे में घुसे
विज्ञापन

- दोनों वाहनों के बचे सवार, हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली-भटपुर मार्ग पर बाड़िल बाबा के पास सोमवार सुबह छह बजे अतरौली की ओर से जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इसके बाद वह गड्ढे में पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों पर सवार कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण निवासी मलहोई सरईया जनपद सीतापुर थाना कासिमपुर गौसगंज से भूसा लेकर श्याम गोशाला भगौतीपुर ब्लाॅक खैराबाद सीतापुर जा रहा था। इस दौरान चालक सुनील यादव निवासी संडीला ट्रक लेकर लहरपुर जनपद सीतापुर जा रहा था। बाड़िल बाबा के पास ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर व ट्रक एक साथ गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गए। उपनिरीक्षक संतराम ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। कार्रवाई के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें