- शाहाबाद विकास खंड का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। विकास खंड की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द में ग्राम प्रधान और सचिव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सचिव ने ग्राम प्रधान पर बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में गाली गलौज और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही तबादला किए जाने की मांग खंड विकास अधिकारी से की है। ग्राम प्रधान के विरोध में लामबंद हुए ब्लाक के सचिवों ने एक बैठक भी शुक्रवार को की। इससे पहले बीती 11 नवंबर को भी ब्लाक परिसर में सचिव ने प्रधान पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। तब प्रधान के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को हुए बैठक में सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहित पाठक ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पर दर्ज मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी घटना होने पर अब हर्षित का तबादला किसी दूसरे विकास खंड में कराए जाने की मांग भी की गई है। दावा किया कि हर्षित को अगर न्याय नहीं मिला और दूसरे ब्लाक में तबादला नहीं हुआ तो सोमवार से ग्राम सचिव कार्य बहिष्कार करेंगे।