फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोल्ट्री फार्म की गंदगी से परेशान किसान पानी की टंकी पर चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर स्थित पोल्ट्रीफार्म से निकलने वाली गंदगी और इसके चलते मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से नाराज पांच लोग मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे नयागांव देवरिया में बनी पानी की टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पहुंचे और टंकी पर चढ़े लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। कार्रवाई के आश्वासन पर लगभग छह घंटे बाद टंकी से लोग उतरे। तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बढ़ैयनपुरवा के पास एक पोल्ट्री फार्म है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले कई माह से आरोप लगा रहे हैं कि इस पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली गंदगी के कारण मक्खियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। पोल्ट्री फार्म को यहां से हटाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (दशहरी) भी लगभग 20 बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है। इसके बावजूद पोल्ट्रीफार्म के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे नाराज किसान यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष सरवन, सुधाकर, विजेंद्र, नैमिष कुमार, गया प्रसाद, सुधीर और धनीराम गांव में ही स्थित पानी की टंकी पर मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे पेट्रोल लेकर चढ़ गए। मौके पर प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज सुनील दत्त कौल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़े लोगों से नीचे उतरने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और समस्या का निराकरण जल्द कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन टंकी पर चढ़े लोगों ने पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई न होने का हवाला देते हुए उतरने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद एडीएम प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं और समस्या का निस्तारण कराने के प्रति आश्वस्त किया। लगभग छह घंटे बाद सभी लोग टंकी से नीचे उतर आए। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि पोल्ट्रीफार्म से निकलने वाली गंदगी से किसान परेशान हैं। मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें