फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेट दर्द से चल रहा था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 08 Aug 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

रिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां में पेट दर्द से परेशान युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ के मजरा झरियनपुरवा निवासी संदीप (22) पिछले कई माह से पेट दर्द से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद गांव के बाहर उसका शव आम के पेड़ में एक प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें