फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर गांव में बीमारी से परेशान होकर अवसाद में गई युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वीरपुर निवासी मदारी खेती करता है। उसकी पुत्री गीता (19) शनिवार को घर से खेत जाने की बात कहकर निकली। देर शाम तक वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने तलाश किया। इसी दौरान गीता का शव गांव में ही खेत की मेड़ पर स्थित जामुन के पेड़ से दुपट्टे से फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि मृतका काफी समय से बीमार थी। परिजन इलाज करा रहे थे। लाभ न होने पर अवसाद में चली गई थी। इसी के चलते खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें