हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी विनोद (30) पुत्र कलेक्टर तीन माह पहले एक महिला से शादी की थी। बताया गया कि किसी घरेलू बात से विनोद का विवाद हो गया था। जिसके चलते शाम को घर के अंदर कमरे में रखी कीटनाशक दवा पी ली। इससे हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रात में लेकर स्थानीय सीएचसी शाहबाद पहुंचे। जहां पर हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)