हरदोई। मेगा ब्लॉक के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली अप लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस नहीं आई। वहीं अन्य ट्रेनें भी घंटों देर से पहुंचीं। वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों पर सख्ती कर दी गई, इससे यात्री परेशान हैं।
रोजा जंक्शन के पास इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लगा है। इससे ट्रेनों के आवागमन में समस्या हो रही है। कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं तो कई को विलंब से चलाया जा रहा है। स्थानीय स्टेशन पर अप लाइन की शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 48 मिनट पर पहुंची हैं, मगर मेगा ब्लाॅक के कारण से उसे मंगलवार को गंतव्य स्थान से निरस्त कर दिया गया था, जिस कारण बुधवार को वह स्थानीय स्टेशन पर नहीं आई। वहीं कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे 44 मिनट, गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दो घंटे 25 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट देरी से आई। इससे यात्री परेशान हुए।
रेलवे काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वालों पर रेल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अब आरक्षित कोच में कंफर्म और आरएसी टिकट धारक ही यात्रा कर सकते हैं। वेटिंग टिकट वालों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। वह काउंटर से टिकट कंफर्म न होने पैसे वापस ले सकते हैं। आरक्षित कोचों में इस पर सख्ती बढ़ा दी गई है।