हरदोई। असेंबली ऑफ गाॅड हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकाली और स्कूल में बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। विद्यार्थियों, शिक्षकों साथ शहर के लोगों ने बलिदानियों को नमन किया। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट डीएम चौराहा से कलेक्टर हाउस होते हुए सीडीओ आवास, पुलिस लाइन तिराहा, सिनेमा चौराहा और अमर जवान चौक होते हुए विद्यालय वापस पहुंची। श्रद्धांजलि सभा में अनुराग सिंह, अजय कुमार, प्रधानाचार्या निकिता सैमुअल, को-ऑर्डिनेटर मानवी सैमुअल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।