फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ...अब हैंड ओवर के अधर में फंसा ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। लाखों रुपये खर्च होने के बाद ट्रामा सेंटर का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सरकार की मनसा थी कि क्षेत्रीय लोगों को ट्रामा सेंटर के बनने से लाभ मिलेगा, लेकिन यह हकीकत कोसों दूर है। इन दिनों ट्रामा सेंटर हैंड ओवर के अधर में फंसा हुआ है। सीएमओ तीन बार चिट्ठी भेज चुके हैं लेकिन अभी उन्हें ट्रामा सेंटर का मालिकाना हक नहीं मिल सका। जिसके कारण ट्रामा सेंटर में अभी भी ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश तिवारी ने बताया ट्रामा सेंटर को संचालन करने के लिए उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस से इसका मालिकाना हक लिखित रूप से मांगा है। उन्होंने यह भी बताया लिखित रूप से तीन बार उनके द्वारा रिमाइंडर भेजा गया है कि उन्हें लिखित रूप में उपकरण कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएं ,लेकिन अभी तक न तो कर्मचारियों का विवरण दिया गया है और न ही उन्हें हैंड ओवर किया गया है। ऐसी स्थिति में दो बार पत्र जारी करने के बाद फिर शनिवार को तीसरा पत्र जारी किया गया है। ताकि इस भवन को संचालित किया जा सके। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि ट्रामा सेंटर जिला अस्पताल के सीएमएस के अंडर में था। इस संबंध में वहीं जानकारी दे पाएंगे। उनके पास पत्र आया था उसका जवाब दिया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें