संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मवैया गांव में चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इससे 100 गांव में अंधेरा फैला हुआ है। उपभोक्ताओं की ओर से उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई, मगर समाधान नहीं हो सका है।
विद्युत उपकेंद्र से मवैया गांव की आपूर्ति की जाती है। गांव में 700 विद्युत कनेक्शन है। जिसके लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जिसमें एक मोहल्ले का पर अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल्द ही खराब हो जाता है। मवैया निवासी झल्लू ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, मगर चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।
इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े सौ घरों में बिजली नहीं आ रही है। गांव निवासी रज्जन कुमार ने बताया कि मोहल्ले में चारा दिन से अंधेरा पड़ा है। बरसात में अंधेरे रात गुजारनी पड़ रही है। उपखंड अधिकारी पिहानी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।