सवायजपुर। क्षेत्र के पांडेयपुर के मजरा विंधईया गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
विद्युत उपकेंद्र सवायजपुर के ग्राम पांडेयपुर मजरा बिंधईया में ट्रांसफार्मर 22 अक्टूबर को फुंक गया था। तब से बिजली गुल है। आठ दिन से बिजली न आने से लोग परेशान है। गांव निवासी अनिल पाल, अनीश, राजेश्वर, जागेश्वर, बटेश्वर सुधाकर दिवाकर ने बताया कि आठ दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान है। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना उपकेंद्र पर दी गई थी। मगर अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। अवर अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।