हरदोई। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेट लतीफी सोमवार को भी जारी रही। देर से ट्रेनों के आने से यात्री परेशान हुए। अमरोहा घटना और मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के संचालन में व्यवधान पड़ रहा है।
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर रौजा जंक्शन के पास मेगा ब्लॉक है। जिस कारण 12 जोड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद के पास अमरोहा में मालगाड़ी के डिरेल होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। उसका असर सोमवार को भी दिखाई दिया। कई ट्रेनें स्टेशन पर विलंब से पहुंची। जिसमें 15218 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटा 21 मिनट की देरी से आई, 22453 मेरठ सिटी राजरानी एक्सप्रेस तीन घंटा चार मिनट, 04494 गोरखपुर स्पेशल ट्रेन एक घंटा 2 मिनट,15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 42 मिनट,13152 कोलकाता एक्सप्रेस32 मिनट,12232 लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 51 मिनट, दून एक्सप्रेस 42 मिनट देरी से आई। इससे स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री परेशान हुए।