हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर के कंहेटा निवासी राम लखन पाल (70) कपड़ा व्यापारी थे। अहिरोरी रोड पर उनकी कपड़े की दुकान है। बेटे आशीष पाल ने बताया कि पुराने मकान के साथ ही अहिरोरी रोड पर एक नया मकान भी है। पिता नए मकान में सोने गए थे। रात में आंधी के साथ बारिश होने पर वह नीचे उतरने के लिए दौड़े लेकिन छत से गिर गए। सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सुदामा, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।