फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Sun, 12 Nov 2017 10:53 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरिवंशापुर निवासी युवक की शनिवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरिवंशापुर निवासी कृपाल सिंह की टैक्टर ट्राली उनका बेटा मुकेश ही चलाता था। शनिवार को पड़ोस के गांव बरोलिया निवासी गल्ला व्यापारी किराये पर उसकी ट्रैक्टर ट्राली ले गया था। मुकेश ट्रैक्टर चला रहा था। व्यापारी धान लोड कर सांडी गल्ला मंडी गया था। देर रात मंडी में धान उतारकर मुकेश घर के लिए निकला था। रविवार सुबह करीब पांच बजे हरिवंशापुर के ग्रामीण शौच के लिए निकले तो गांव के बाहर खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलटी मिली। मुकेश ट्रैक्टर के नीचे दबा था। घटना की जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मुकेश को बाहर निकाला। मुकेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई अशोक ने आरोप से इनकार किया है। मृतक सात भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी मनोरमा के अलावा बेटा अन्नू है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें