फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से खंती में गिरा ट्रैक्टर, मजदूर की मौत

Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला मल्लावां मार्ग पर रविवार रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने भट्ठा मालिक और मुनीम को बुलाने की मांग कर शव रखकर जाम लगा दिया। भट्ठा मालिक के आने के बाद जाम खुल गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव निवासी मोतीलाल (35) एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार शाम को कछौना कोतवाली क्षेत्र के समोधा निवासी ट्रैक्टर चालक मनोहर (45) के साथ ईंट भट्ठे से ईंटे लादकर मल्लावां गया था। देर रात वापस जाते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर करौंदीखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर पर सवार मोतीलाल की मौत हो गई। चालक मनोहर शव को दूसरे ट्रैक्टर से कुमेदानखेड़ा स्थित भट्ठे पर ले आया और परिजनों को जानकारी दी। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। कासिमपुर के थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र में हुई है। रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी। सीओ बघौली विनोद कुमार दुबे ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर मिलते ही कछौना कोतवाली क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, भट्ठा मालिक के आने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें