पैदल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
- कन्नौज मार्ग पर हुई घटना, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कन्नौज मार्ग पर छिबरामऊ गांव से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने परसोला के निकट पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के घासीराम पुरवा निवासी लव कुश (42) पैदल गांव जा रहा था। ढपरापुर और परसोला गांव के बीच बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर करीब 12:30 बजे कन्नौज की ओर आलू लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।