फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अच्छा काम करने वाले टॉपटेन वेंडर होंगे सम्मानित

Sat, 27 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री स्वनिधि: एक जून को होगा जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव
विज्ञापन

- स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तीसरी वर्षगांठ पर अच्छा काम करने वाले टॉपटेन वेंडरों को सम्मानित किया जाएगा। एक जून को योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव होगा। इसमें स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उनके स्टाल लगवाए जाएंगे।
पीएम स्वनिधि योजना का संचालन एक जून 2020 को हुआ था। ऐसे में एक जून को तीन साल पूरे होने पर पीएम स्वनिधि महोत्सव होगा। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि शासन की ओर से हरदोई सहित सभी जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यहां पर जिला नगरीय विकास अभिकरण और नगरीय निकायों के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना में वेंडरों को बैंक के माध्यम से लाभांवित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि स्वनिधि महोत्सव में योजना में अच्छा काम करने वाले टॉपटेन वेंडरों को चिह्नित कराते हुए सम्मानित कराया जाएगा। महोत्सव में वेंडरों के परिवारीजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उन्हें योजना के साथ ही उनकी पारिवारिक व व्यावसायिक स्थिति में सुधार की जानकारी मिल सके। वेंडरों को योजना से जोड़कर उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में विभागीय और बैंकों के स्टाल भी लगवाए जाएंगे। वेंडरों के आवेदनों को महोत्सव में ही स्वीकृति दिलाते हुए ऋण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगेगा
एडीएम ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े वेंडरों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य चेकअप और दवाओं की आदि की व्यवस्था के लिए महोत्सव में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगवाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें