फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कानून का शिकंजा तो पहना दी वरमाला

Thu, 09 Feb 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कसा कानून का शिकंजा, तो पहना दी जयमाला
विज्ञापन

- युवती ने लगाया था दो साल से शोषण करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कानून का शिकंजा कसने पर आखिरकार युवक को अपनी प्रेमिका के गले में जयमाला डालनी पड़ी।
नगर क्षेत्र की युवती ने मोहल्ला सैयद बाड़ा के निवासी शिवम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर युवक उसका दो साल तक शोषण करता रहा। इस पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाकर युवक से पूछताछ की तो युवक शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के कड़े तेवर के अलावा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के भय सामने आया तो फिर वह शादी करने के लिए राजी हुआ। बुधवार को पठकाना में कात्यानी शक्ति पीठ पर दोनों परिवार के लोगों की मौजूदगी में पुरोहित सोम नाथ अवस्थी ने वैदिक रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कराई। यहां स्वामी आत्मानंद गिरी, सुभाष रस्तोगी, राजीव नयन दीक्षित, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें