फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। खराब बाइक खींचकर ले जा रहे तीन युवकों को हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के यासीनपुर निवासी सत्यपाल (22) हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दिवाली पर परिवार समेत गांव आया था। गांव में खड़ी उसकी बाइक खराब हो गई थी। इसे सही कराने के लिए बुधवार शाम टोडरपुर गया था। उसके साथ गांव निवासी प्रांशु (18) और मुरादपुर निवासी अशोक (20) भी थे। टोडरपुर में मिस्त्री बाइक सही नहीं कर पाया, तो तीनों बाइक को घसीटते हुए वापस गांव आ रहे थे।
निजामपुर तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात सत्यपाल की मौत हो गई। अशोक को भर्ती कर लिया गया, जबकि प्रांशु को छुट्टी दे दी गई। सत्यपाल के परिवार में पत्नी गौरी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें