पानी के बहाव में वह अपना संतुलन नहीं बनाए रख सके और तीनों डूब गए। यह देखकर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो पास मौजूद गोताखोर दौड़कर नदी में कूद पड़े और श्यामू व संजय को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन उमेश तेज बहाव के कारण गोताखोरों के हाथ नहीं लगा।
शुक्रवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला टेड़ानीम से गणपति विसर्जन करने के लिए गए तीन युवक नरौरा में गंगा में नहाते समय डूब गए। इनमें से दो युवकों को गोताखोरों ने तत्काल ही बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक लापता है। उसकी तलाश में गोताखोर व बचाव टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला टेड़ानीम के करीब पचास लोग गणपति की मूर्ति विसर्जन करने नरौरा गंगा घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद वह लोग गंगा में नहाने लगे। इसी बीच मोहल्ले के उमेश (35) पुत्र हरिकिशन, श्यामू (25) पुत्र नानक चंद, संजय उर्फ गोलू (18) पुत्र देवेंद्र सिंह नहाने के दौरान गंगा में दूर गहराई में चले गए।
वहां पानी के बहाव में वह अपना संतुलन नहीं बनाए रख सके और तीनों डूब गए। यह देखकर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो पास मौजूद गोताखोर दौड़कर नदी में कूद पड़े और श्यामू व संजय को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन उमेश तेज बहाव के कारण गोताखोरों के हाथ नहीं लगा। सूचना पर अतरौली से तमाम लोग नरौरा पहुंच गए। बचाव टीम व गोताखोर उमेश की तलाश में जुटे हैं। दूसरी ओर उनके परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।