संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर पुलिस ने गश्त के दौरान मांडर तिराहे पर दिल्ली की तीन किशोरियां टहलते हुए मिली। तीनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। तीनों ने बताया कि वह दिल्ली से एक साथ टहलने के लिए बस से आ गई है।
प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि नई दिल्ली के थाना बृजबिहार के कड़कड़ साहिबाबाद मोड़ निवासी राखी (11) पुत्री स्व प्रसादी, कोमल (15) पुत्री मनोज गुप्ता, दीपांशी उर्फ भारती (10) पुत्री राजीव सिंह बताया है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को फोन से सूचना दी।
सोमवार को तीनों के परिजन कासिमपुर थाना पहुचे। उसके बाद परिजन तीनों को अपने साथ दिल्ली ले गए। किशोरी के परिजनों ने बताया कासिमपुर थाना के गड़रियन खेड़ा निवासी रामदेवी अब दिल्ली रहतीं हैं। उन्हीं की पुत्री के साथ तीनों किशोरियां आ गई थी। तीनों किशोरियाें को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।