फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राशन वितरण में गड़बड़ी पर तीन दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। ब्लॉक सांडी व बावन की तीन उचित दर विक्रेताओं की राशन दुकानों को अनियमितता पर निलंबित कर दिया गया। उन पर राशन वितरण व आयुष्मान कार्ड बनाने की लापरवाही का आरोप पर है।
एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया ब्लॉक सांडी के छोछपुर के आत्माराम, ब्लॉक बाबन के रामापुर छैया की पूनम और पकरी के सूर्यप्रताप की सरकारी दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के संबंध में राशन कालाबाजारी के आरोप है। साथ ही अंत्योदय योजना के पात्रों को लक्ष्य के सापेक्ष अनाज न दिए जाने की शिकायती आ रही थी। जिसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अशोक दुबे की रिपोर्ट पर तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया इन दुकानदारों ने आयुष्मान कार्ड बनाने में भी लापरवाही की। छोछपुर की दुकान को श्रीमऊ, पकरी की दुकान को सोनेपुर और रामापुर छैया की दुकान को बरवन गांव की दुकान से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें