फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन छात्राओं में खून की कमी, 12 को बुखार, 16 त्वचा रोग से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी/हरपालपुर। सांडी विकास खंड के बरौलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को छात्राओं के बीमार होने के बाद रविवार को सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान तीन छात्राओं में रक्त की कमी पाई और इन तीनों को सीएचसी सांडी में भर्ती करवा दिया।

उधर, दूसरी ओर हरपालपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां 28 छात्राएं अलग-अलग रोगों से पीड़ित मिलीं।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सांडी की छह छात्राओं को शनिवार को बुखार की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया गया था। देर रात चार अन्य छात्राओं को भी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। यहां से तीन छात्राओं साधना, नैंसी व रोशनी को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन


रविवार को सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार के निर्देश पर आरबीएसके की टीम कस्तूरबा विद्यालय पहुंची और सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां शिवांशी, मेनका और शानू का हीमोग्लोबिन काफी कम होने के कारण सांडी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर हरपालपुर विकास खंड के खसौरा में संचालित कस्तूरबा विद्यालय में भी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि विद्यालय की 12 छात्राएं बुखार से और 16 छात्राएं चर्मरोग से परेशान मिलीं। सीएचओ शिवम मिश्रा व ज्योति वर्मा को भेजकर छात्राओं को दवाइयां वितरित की गईं और विद्यालय में ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की दवा उपलब्ध कराई। वार्डन गीता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में 113 छात्राएं पंजीकृत है। इसमें 85 उपस्थित थीं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें