फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। धनतेरस पर खरीदारी करने हरदोई आ रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोनार पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन भेजा। यहां तीनों को मृत घाेषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पहले सीएचसी और फिर घटनास्थल पर पहुंचे। रोडवेज बस को पुलिस ने सवायजपुर में पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

लोनार कस्बा निवासी बब्बन (23) गुरुवार शाम अपने दोस्त गांव निवासी मोनू (22) और बाजपुर नकटौरा निवासी रितिक (22) के साथ बाइक से हरदोई धनतेरस पर खरीदारी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाइक रितिक की थी। हरदोई जाने से पहले तीनों गढ़ी नकटौरा गए। यहां तीनों ने दावत की और इसके बाद हरदोई के लिए निकले।
हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में लोनार और नकटौरा के बीच गर्रा नदी के पुल के पास हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर गिरे। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी पर लोनार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे गए और घायलों को सीएचसी बावन भेजा।
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सक ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद घटनास्थल का भी जायजा लिया। रोडवेज बस को सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह की टीम ने पकड़ लिया। बस की सवारियों को दूसरे साधनों से गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें