फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेरिया मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ देंगे गति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निर्माणाधीन मार्गों को जल्द पूरा कराने के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी करने में तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से एनएच-731 पर सकाहा के पास से खेरिया मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। दूसरी किस्त जारी होने से मार्ग निर्माण में तेजी आएगी।
एनएच-731 पर सकाहा से कुछ दूरी पर आगे से खेरिया मार्ग के नाम से पहचान रखने वाले मार्ग बेहटा से मंसूरपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग पर काम कराया जा रहा है। करीब 111 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 3,244.76 लाख की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

इस पर शासन ने स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त भी विभाग को दे दी थी। अब शासन की ओर से दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। इससे मार्ग निर्माण में तेजी आएगी। दूसरी किस्त जारी किए जाने की जानकारी शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने जारी पत्र में दी है। शासन का पत्र यहां अधिकारियों को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

बेहटा-मंसूरपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। शासन की ओर से पहली किस्त में 13,00,94,000 रुपये मिले थे, इससे निविदा प्रक्रिया पूरी कराते मार्ग का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। शासन ने अब दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी मिली है। दूसरी किस्त मिलने से काम में और तेजी आएगी। -एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें