बघौली। थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पूर्व विधायक शिवप्रसाद के ईंट-भट्टे से ट्रैक्टर से चोरी की गई बैटरियां बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ में आए चोरों से पूछताछ की जा रही है।
बघौली रेलवे क्रासिंग के पास पूर्व विधायक शिवप्रसाद का ईंट-भट्टा है। तीन जुलाई की रात वहां खड़े ट्रैक्टर से दो बैटरियां चोरी हो गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के पुत्र रामप्रकाश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे बघौली थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे की टीम ने सर्विलांस की मदद से चोरी का खुलासा किया।
बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को लखनऊ रोड पर स्थित एक स्कूल के पास से तीन शातिरों को पकड़ा है। पुलिस की पकड़ में आए कोतवाली शहर के मोहल्ला खजांची टोला निवासी जाहिद व मोहल्ले के वहीद उर्फ साहिल उर्फ छोटू और अमन उर्फ छोटू हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर उनके पास से चोरी की दो बैटरी बरामद हुईं हैं।