फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब में मिलावट करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब में मिलावट कर तस्करी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी शराब को पैक करने के उपकरण, नकली क्यूआर कोड और ढक्कन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले कुछ समय से बघौली क्षेत्र में शराब में मिलावट कर बेचने की जानकारी मिल रही थी। इस पर बघौली थाने की पुलिस, आबकारी की टीम के साथ ही सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।
रविवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग सुरसा से खजूरमई की तरफ जा रहे हैं। यह लोग शराब में मिलावट का काम करते हैं। इस पर आबकारी और बघौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को रोका। रोके जाने पर चालक ने कार को पीछे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। कार में सवार तीन लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

इन लोगों ने अपना नाम पता रोहित कुमार राठौर और गौरव निवासी बेहटा मुडिय़ाई थाना अरवल और सूर्य विजय यादव निवासी मोहल्ला मलकंठ कोतवाली बिलग्राम बताया। इनकी कार से 300 खाली पौव्वा, 4980 ढक्कन, 10024 फर्जी क्यूआर कोड भी बरामद हुए। जब क्यूआर कोड को एक्साइज एप से स्कैन किया गया तो सभी के सीरियल नंबर एक ही मिले। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मौके से 35 लीटर स्प्रिट और 100 टैबलेट नशीली दवा भी बरामद हुईं हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ बघौली विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें