फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहबों की कालोनी का यह हाल, बरसात में होता घरों तक जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बरसात के पानी की निकासी के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई के दावों की हकीकत साहबों की कालोनी की व्यवस्था ही बयां कर रही है। साहबों के घरों के पास के नाले-नालियों में कूड़ा-करकट और गंदगी भरी हुई है। बरसात में पानी की निकासी न होने से कालोनी के साथ ही घरों में भी जलभराव होता है। इससे लोगों को परेशानी होती है और पानी भरने के साथ ही आने वाले कीड़े-मकोड़ों से भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

कोयल बाग कालोनी में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के परिवार रहते हैं और इससे सटे मोहल्ले में निजी मकानों में लोग परिवार सहित रहते हैं। बरसात से पहले ही नाले-नालियों की साफ-सफाई और पानी निकासी के इंतजाम के दावों की हकीकत कालोनी के मार्ग और नालियां बयां कर रही हैं। कालोनी में नाले-नालियों की साफ-सफाई न होने से इनमें कूड़ा-करकट, सिल्ट भरी हुई है।
पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से पानी और गंदगी मार्गों और फुटपाथों पर जमा हो रही है। बरसात के समय पानी निकासी न होने से नालियां उफान मारती हैं और पानी घरों के अंदर तक भरता है। कैनाल रोड से लेकर जेल रोड के नालों के भी पानी का निकास सही न होने से पानी मुख्य मार्ग तक भर जाता है।
विज्ञापन

कालोनी की अंदर की गलियों और फुटपाथ तक पानी भरा हुआ है। इससे कालोनी में कीचड़ और गंदगी पनपती है। संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियों की भी आशंका बनी हुई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि कोयल बाग कालोनी सहित कैनाल रोड और जेल रोड पर सफाई की कार्ययोजना बनाई गई है। जल्द ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें