फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिहानी में 15 दिन में डेंगू से तीसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कस्बे में डेंगू से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। डेंगू से पीड़ित कस्बे के व्यवसायी की बुधवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 15 दिन में डेंगू से पिहानी कस्बे में यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन

पिहानी के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी खाद व्यवसायी बच्चनलाल राठौर की रविवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह 65 वर्ष के थे। उनके पुत्र अखिलेश ने बताया कि बुखार आने पर 20 अक्तूबर को हरदोई और फिर लखनऊ ले गए थे। लखनऊ में 22 अक्तूबर को प्राइवेट पैथालॉजी में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनकी प्लेटलेट्स घटकर 18 हजार रह गई थीं। रविवार रात उनकी मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में हुईं दो मौतों की तरह इस बार भी डेंगू से मौत होने की बात से ही इन्कार किया है। पिछले 15 दिन के अंदर डेंगू से पिहानी कस्बे में यह तीसरी मौत है। इसके पहले दवा व्यवसायी आनंद वैश्य और माया देवी की मौत भी डेंगू के कारण हो गई थी। प्राइवेट पैथालॉजी में दोनों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें