माधौगंज। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के मकान के पीछे की दीवार से घर में घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़ दिए। पीतल के बर्तन व कुछ अन्य सामान उठा ले गए। माधौगंज कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्र की पुत्री डाॅ. अनामिका मिश्रा ने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं। यहां घर में उनकी मां दूसरी मंजिल पर रहती हैं। गुरुवार रात मकान के पीछे की दीवार से चोर अंदर कूद गए। कमरे के ताले तोड़ दिए। कमरे में रखे पीतल के बर्तन और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह मां पूजा करने गई, तो घटना की जानकारी हुई। इस पर अनामिका कानपुर से घर आईं और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)