फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोगी-तीमारदारों, चिकित्सकों के लिए होंगे आग से बचाव के इंतजाम

Mon, 04 Mar 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 09 बावन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन

- बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24.40 लाख से होंगे काम

हर रोज 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, शासन ने जारी की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी रोगियों-तीमारदारों, चिकित्सकों के लिए आग से बचाव के इंतजाम कराए जा रहे हैं। शासन द्वारा बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन की व्यवस्थाएं कराई जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन व्यवस्था पर 24.40 लाख रुपये खर्च होंगे। 3.00 लाख से काम कराए जाने के बाद बंद पड़े काम को गति देने के लिए शासन ने दूसरी किस्त में शेष 21.40 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इससे अब काम को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सालयों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अग्निशमन की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। यहां पर बावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. को सौंपी गई है। शासन ने दूसरी किस्त के 21.40 लाख रुपये शनिवार को जारी कर दिए हैं। शासन के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी ने प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अग्निशमन व्यवस्था के काम की स्वीकृति और राशि जारी किए जाने का पत्र जारी किया है।
यहां पर अग्निशमन का काम देख रहे उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि. के सहायक अभियंता एके त्यागी ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिली थी। पहली किस्त में तीन लाख रुपये मिले थे और उससे काम भी कराया गया है। बजट न होने से काम वहीं पर रोक दिया गया था। बजट जारी होने से अब काम को समय से पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच हजार लीटर की पानी की टंकी से जोड़ा जाएगा सिस्टम

सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र पर आग से बचाव के लिए वैसे तो अग्निरोधी सिलिंडर लगवाए गए हैं। शासन ने हादसा की आशंका पर बचाव के लिए अग्निशमन व्यवस्था में पाइपलाइन डलवाते हुए काम कराने की स्वीकृति दी है। इसमें पांच हजार लीटर की पानी की क्षमता वाले टैंक से आग पर काबू पाने वाली पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा। अग्निशमन व्यवस्था में स्वास्थ्य केंद्र के सभी कक्षों आग से होने वाली नुकसान से बचाव के इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें