फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माधौगंज मंडी में दिन भर लगा रहा जाम, व्यापारी और किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार को आवक लेकर आए किसान-व्यापारी कई बार जाम में फंसे। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े किए जाने से सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। करीब दो घंटे तक जाम के कारण आमजन को भी आवागमन में समस्या हुई।
विज्ञापन

मंडी समिति माधौगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप से जिले के साथ ही कन्नौज, छिबरामऊ, फर्रुखाबाद, बेला, विधूना, औरैया, मैनपुरी के किसान और व्यापारी मूंगफली और मक्का की उपज को बेचने के लिए आते हैं। इससे मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह करीब 8.30 बजे से रुक-रुककर कई बार जाम लगता रहा। माल निकासी के लिए ट्रक सड़क के किनारे रात में ही लाकर एक तरफ खड़े कर दिए जाते हैं और दूसरी ओर फसल बेचने के लिए आए किसानों के वाहन खड़े हो जाते हैं। मंडी में घुसते ही व्यापारियों व आढ़ती सड़क पर माल गिराकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे अन्य किसान मंडी के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाते हैं।
मंडी के अंदर की अव्यवस्था के कारण भीषण गर्मी में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। किसान रमेश चंद्र, सुरेश कुमार, मोहन लाल, राम किशोर, धनीराम, अनीश, पप्पू आदि किसानों ने बताया कि सुबह चार बजे से खड़े हैं। मंडी के अंदर सड़क पर मूंगफली, मक्का के ढेर लगे होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा पा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अक्षत राठौर व अमन, अजीत कुमार राजपूत यूपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे। यह लोग भी जाम में फंस रहे। इन लोगों ने निकलने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन करीब 55 मिनट फंसे रहे। चौराहे पर पुलिस फोर्स ने किसी तरह से जाम खुलवाया। इसके बाद यह लोग परीक्षा देने के लिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें