फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार मकानों सहित दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बेहंदर। चोरों ने शनिवार रात बिलग्राम क्षेत्र के सदरपुर में एक दुकान के ताला व शटर तोड़कर करीब 2.50 लाख कीमत की बिल्डिंग सामग्री की चोरी कर ली। कासिमपुर क्षेत्र में चोरों ने बंद रहने वाले चार मकानों का ताला तोड़कर जेवर आदि सामग्री चोरी कर ली है। दुकान में चारी की घटना का बिलग्राम सीओ ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


बिलग्राम क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर माधौगंज जाने वाले मार्ग पर सदरपुर निवासी शरद कुमार की दुकान है। बताया कि शनिवार रात दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। सुबह देखा तो शटर और ताले टूटे मिले। पुलिस को तहरीर भी दी है। बताया कि दुकान से 15 क्विंटल लोहे की सरिया, चहली, फर्मा, गुटका, लोहे के गुटके आदि सामग्री चोर चुरा ले गए हैं। करीब 2.5 लाख रुपये की दुकान में चोरी हुई है। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र कुमार सिंह, कोतवाल नारायण कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।



बेहंदर में कासिमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पावर हाउस के निकट चोरों ने दो मकानों में चोरी की। कुडौनी गांव निवासी राजेश गुप्ता सब्जी, किराना के सामान फेरी लगाते हैं। बताया कि उनका एक मकान कासिमपुर में भी है। शनिवार को वह कुडौनी गांव गया था। चोरों ने ताला तोड़कर मांग बिंदी, पायल व 25 पैकेट नमकीन चोरी कर ली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में चोरों ने ओम प्रकाश व पिंजरावा निवासी खूबलाल और चांदाबैजा निवासी फूलचंद के मकान के ताला भी तोड़ दिए और चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें