हरदोई। शहर में एक आढ़ती के मकान का चोरों ने ताला तोड़कर नकदी-जेवर पार कर दिए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बिलग्राम चुंगी विभूति नगर कटहल वाली बगिया निवासी सुधीर गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। सुधीर ने बताया कि गुरुवार को उनका पुत्र आढ़त पर था। बहू अपने मायके गई थी। उनकी पत्नी दूसरे मकान में रहती है। इसी बीच देर शाम को जब घर आया तो मकान का ताला टूटा देखा। घर के अंदर देखा अलमारी से पांच हजार की नकदी, सोने का हार, पायल, अंगूठी आदि जेवरात गायब थे। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।